UP Election 2022: टिकट वितरण में कांग्रेस पार्टी ने साधे जातिगत समीकरण, जानें किस वर्ग को मिली कितने प्रतिशत...
Author -
Swati
February 15, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
देश की राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम जारी है। राज्य में दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और 20 फरवरी को तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है।
पार्टी इस बार ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम गठजोड़ के साथ उतरी है। कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा 22.3 फीसदी दलितों को टिकट दिया है।
पार्टी ने 89 दलित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा में दलित सीटों की संख्या 84 है। ब्राह्मण समुदाय का भी अच्छा प्रतिनिधित्व है, कांग्रेस पार्टी ने 19% ब्राह्मणों को टिकट दिया है। टिकटों में मुसलमानों की भी बड़ी भागीदारी है , 18% मुसलमानों को टिकट दिया है। ओबीसी वर्ग के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए 21.8% ओबीसी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने 40 % महिलाओं को टिकट देने के वादे को भी पूरा किया है।