Russia Ukraine War: यूक्रेन हमले पर रूस को मिला सीरिया का समर्थन, जानें
Author -
Swati
February 25, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
यूक्रेन पर हमले को लेकर विश्व के कई देशों की आलोचना झेल रहे रूस को सीरिया का समर्थन मिला है। सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद ने इस संबंध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर यूक्रेन के बारे में उनकी स्थिति का समर्थन किया है।
कॉल के दौरान असद ने यूक्रेन में रूसी हमले को "इतिहास में सुधार" के रूप में वर्णित किया।
इस संबंध में सीरियाई राष्ट्रपति के कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर जानकारी सार्वजनिक की है।
बयान में कहा गया है, 'महामहिम (असद) ने जोर देकर कहा कि सीरिया रूसी संघ के साथ खड़ा है, जो अपनी स्थिति की शुद्धता के दृढ़ विश्वास के आधार पर है।'
बता दें कि सीरिया रूस का एक कट्टर सहयोगी रहा है, क्योंकि रूस ने 2015 में सीरिया में
राष्ट्रपति बशर अल-असद के पक्ष में
एक सैन्य अभियान शुरू कर विपक्ष के कब्जे वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हवाई बमबारी के साथ एक गृहयुद्ध को खत्म करने में मदद की थी।
हालांकि इस बीच रूसी हमला झेल रहे यूक्रेन के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। खबरों की मानें तो यूक्रेन के राष्ट्रपति
जेलेंस्की के प्रस्ताव पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक प्रतिनिधि मंडल भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। ये चर्चा बेलारूस की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मिन्स्क में होगी। रूस द्वारा मान्यता प्राप्त समाचार एजेंसी आरटी ने इस बारे में जानकारी सार्वजनिक दी है।
बता दें कि इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शुक्रवार को अहम बयान जारी करते हुए कहा था कि मॉस्को कीव के साथ बातचीत के लिए तैयार होगा। लेकिन उन्होंने इसके लिए शर्त रखते हुए कहा है कि ऐसा तभी होगा जब यूक्रेन की सेना हथियार डाल देगी।
लावरोव का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से इस मामले में चर्चा करने की अपील की है। खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने भी शी जिनपिंग से इस मामले में उच्च स्तरीय वार्ता में शामिल होने का आश्वासन दिया। हालांकि यूक्रेन इससे पहले रूस के आगे ना झुकने और आखिर तक लड़ने की बात कह चुका है।