Russia-Ukraine War: युद्ध की भारी कीमत चुका रहा है रूस, 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए, यूक्रेन का दावा
Author -
Swati
February 25, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। कीव में सुबह से ही धमाके हो रहे हैं। लोग रातभर घरों, सब-वे और अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे रहे। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि जंग में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है। हालांकि रूस की सेना लगातार आगे बढ़ते जा रही है।
भारी तबाही के बीच अब दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। रूस के विदेश मंत्री ने साफ कर दिया है कि अगर यूक्रेन के सैनिक अपने हथियार डाल देंगे, तो बातचीत फिर की जा सकती है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी।
रिपोर्ट की माने तो रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं 316 घायल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने एक बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार, 25 फरवरी को रूस की योजना यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरने की है। यहां सुबह से ही धमाके सुनाई दे रहे हैं।
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने यह जानकारी देते हुए तस्वीर जारी की है। इसमें बताया गया है कि विशेष रूप से, नोवोइरपिंस्काया राजमार्ग पर पुल, वारसॉ राजमार्ग पर गोस्टोमेल में पुल और डेमिडोव में इरपिन नदी के पुल को उड़ा दिया गया है। रूस ने कहा कि गुरुवार को यूक्रेन के 14 इलाकों में 203 हमले किए। 83 लैंड बेस्ड टारगेट हिट किए गए। रूसी सेनाओं ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है।