| Republic Day 2022: जानिए कितने दिन में बनकर तैयार हुआ था देश का संविधान Jan 26th 2022, 08:50, by vipin kumar नई दिल्लीः देशभर में आज 73वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजपथ पर बुधवार को दुनियाभर ने भारतीय सेना ने करतब दिखाया। गणतंत्र दिवस संविधान को साक्षी मानकर मनाया जाता है। ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा होगा कि देश में संविधान कब और कितने दिन में लागू हुआ था। भारत का संविधान 2 साल 11 माह और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 जनवरी 1950 को अंग्रेजों द्वारा बनाए गए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 की जगह भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान वैसे तो 26 नवंबर 1949 को ही बनकर तैयार हो गया था और इसे संविधान सभा की मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। वहीं, भारत के गणतंत्र बनने की घोषणा देश के आखिरी गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी ने की थी। भारत 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। पहले गणतंत्र दिवस समारोह में राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में भाषण दिया था। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को एक राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। ]]> |