Republic Day 2022: ITBP के जवानों ने -40 डिग्री में भी लहराया तिरंगा, देखें फोटो और वीडियो
Author -
Swati
January 26, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय सेना के जवानों के साहस और उनकी ओर से गणतंत्र दिवस मनाने के फोटो और वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों का भी जोश हाई नजर आया।
आईटीबीपी के इन हिमवीरों ने माइनस 40°C तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
इस बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।
लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।
उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में भी आईटीबीपी के जवानों ने 12000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
आई़टीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में Republic Day पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया
जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को देश की अलग-अलग सरहदों पर तिरंगा लहराते हुए देखा जा सकता है। खून जमा देने वाले इस मौसम को बर्फ और खतरनाक बना देती है। मगर फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि भले ही जवान अलग-अलग बॉर्डर पर मुस्तैद हो, लेकिन उन सभी का जज्बा एक जैसा ही है।
आपको बता दें कि भारत-चीन सीमा पर तैनात इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस (ITBP) के 18 जवान शौर्य व पराक्रम के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किए गए। इनमें से तीन जवानों को पीएमजी, विशिष्ट सेवा के लिए तीन जवान को राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 जवान पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित हुए।
1962 में स्थापित ITBP को भारत-चीन सीमाओं के 3488 KM की सुरक्षा के लिए तैनात है। इन पर्वतीय सीमाओं में इलाके और मौसम की विकट चुनौतियां हैं जहां आईटीबीपी के बहादुर जवान देश की हिमालयी सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। ITBP एक पर्वतीय प्रशिक्षित बल है और इसके सभी कर्मियों को पेशेवर रूप से पर्वतारोही माना जाता है। जो कि राष्ट्र की उच्चतम सीमाओं की सुरक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।