CG: दुर्ग में एक ही फंदे पर झूला दंपति, सुसाइड नोट बरामद
Author -
Swati
January 24, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाली खबर मिली है। यहां जिले के चरौदा क्षेत्र के जंजगिरी गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसके मुताबिक आर्थिक तंगी से परेशान होकर ये कदम उठाया है। मृतक सुशील यादव, व पत्नी अनिता यादव की लाश घर में पंखे में फंदे पर लटकी मिली थी।
बताया जा रहा है कि दोनों किराए के मकान में रहते थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल, पता नहीं चल सका है, वहीं घटना की सूचना मिलने पर भिलाई पुलिस मौके पर पहुंचकर आत्महत्या का कारण तलाशने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक घटना नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड 19 भाटापारा जंजगिरी की है, जहां, मृतक सुनील यादव और उनकी पत्नी अनिता यादव दोनों किराए के मकान में रहते थे। दोनों को रविवार की शाम 5 बजे आखिरी बार देखा गया था।
पुलिस का कहना है कि सोमवार को दोनों सुबह नहीं दिखे तो पड़ोसियों ने उन्हें आवाज लगाई, तब अंदर से कोई आवाज नहीं आई और फिर जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर देखा तो दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। दंपति ने साड़ी को रस्सी से बनाकर फांंसी लगाई थी।
मृतक सुनील यादव एसबीआई में प्लेसमेंट पर काम करता था। कोरोना काल में काम बंद होने की वजह से वह परेशान था। हालांकि, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आर्थिक तंगी की वजह से दोनों ने फांसी लगाई है या फिर किसी अन्य वजह से फिलहाल, पुलिस की फांरेसिक विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है।