विस हलका कपूरथला देहाती और शहरी सर्कल शिअद प्रधान के नाम की सूची जारी

Swati
0

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से जारी हिदायत का पालन करते हुए जिला प्रधान जत्थेदार जगीर सिंह वडाला और हलका इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने विधानसभा हलका कपूरथला देहाती और शहरी सर्कल प्रधानों के नामों की सूची जारी की। जत्थेदार जगीर सिंह वडाला और एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि कपूरथला केदेहाती और शहरी क्षेत्र को इस बार 6 सर्कलों में बांटा गया है।

इसमें तीन सर्कल शहरी और तीन सर्कल देहाती शामिल किए गए हैं। कपूरथला देहाती सर्कल कोतवाली से राणा बख्शीश सिंह धम्म मेंबर जनरल कौंसिल को दूसरी बार प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सर्कल काला संघिया से पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य इंद्रजीत सिंह मन्नण को भी दूसरी बार प्रधानगी की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं, सर्कल वडाला से जरनैल सिंह बाजावा को प्रधानगी की सेवा दी गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका कपूरथला शहरी सर्कल नं.1 से जत्थेदार गुरप्रीत सिंह वालिया को शहरी प्रधान, शहरी सर्कल नं. 2 से पूर्व डायरेक्टर कोऑप्रेटिक बैंक कपूरथलाअजय बबला को प्रधान बनाया गया है जबकि शहरी सर्कल नं. 3 से पूर्व पार्षद और कोर कमेटी के सदस्य शिरोमणि अकाली दल सुखविंदर सिंह सुखा को प्रधानगी की जिम्मेदारी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)