Rishi Kapoor Said : I Will Never Come Bihar / वाह नीतीश! मैं कभी बिहार नहीं आऊंगाः ऋषि कपूर

Ramandeep Kaur
0
बिहार में पूरी तरह शराब बंदी का आदेश पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। कोई नीतीश सरकार के इस साहसी निर्णय की तारीफ कर रहा है तो किसी के यह गले नहीं उतर रहा है। बिहार में शराब बंदी का विरोध करने वालों में अब बॉलीवुड कलाकार ऋषि कपूर भी शामिल हो गए हैं। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर नीतीश सरकार के इस निर्णय की आलोचना करते हुए लिखा, 'वाह नीतीश! मैं अब कभी बिहार नहीं आऊंगा।'

ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर ने सरकार के निर्णय की निंदा करते हुए कहा, 'बिहार! आप शराब की बिक्री बैन करेंगे लेकिन दुनियाभर में यह प्रयोग असफल रहा है। 

उठो, इससे आपको 3 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। उन्होंने तंज कसा कि अवैध हथियार रखने पर पांच साल की सजा और शराब रखने पर दस साल की। वाह नीतीश, मैं कभी बिहार नहीं आऊंगा।'

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)