Sunny Leone Wants To Play 'teen Patti' With Shah Rukh Khan, Salman Khan / सनी लियोनी की ख्वाहिश, सलमान-शाहरुख के साथ खेलें तीन पत्ती

Ramandeep Kaur
0
सनी लियोनी की ने खान सितारों को लेकर अपनी एक खास इच्छा जाहिर की है। वो शाहरुख और सलमान के साथ एक खास गेम का प्लान बनाए बैठी हैं।

सनी लियोनी की नजर इस समय लगता है कि बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर है। हाल ही में उन्होंने कहा कि वो आमिर के साथ रोमांस करना पसंद करेंगी। लेकिन बाकी बचे दो खान यानि शाहरुख और सलमान को लेकर तो वो कुछ और ही सोचे बैठी हैं।

सनी लियोनी अपने ऑनलाइन एप गेम 'सनी लियोनी तीन पत्ती' के लॉन्च के मौके पर बोल रही थीं। सनी इस वेन्चर में गेमिंग स्टूडियो गेमिना के साथ को-ओनर हैं। इस मौके पर उनसे पूछ लिया गया कि वो किस सितारे के साथ ये खेल खेलना पसंद करेंगी।

सनी लियोनी ने कहा कि वो शाहरुख खान और सलमान खान के साथ तीन पत्ती का खेल खेलना पसंद करेंगी। सनी का कहना है कि उनके साथ ये खेल खेलना बड़ा दिलचस्प होगा।


जब सनी से सवाल किया गया कि वो अभिनेत्रियों में किस के साथ ये खेल खेलना पसंद करेंगी तो इस सवाल का भी उन्होंने सटीक जवाब दिया।

सनी ने कहा कि अभिनेत्रियों में वो यही खेल प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और सोनम कपूर के साथ खेलना पसंद करेंगी। सनी ने कहा कि ये सभी बड़ी कलाकार हैं और इनके साथ खेलना मजेदार होगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)