Farhan Akhtar Says We Are Releasing Raees On Eid / हमारी फिल्म तो ईद पर ही आएगी, सलमान सोच लें

Ramandeep Kaur
0
अगले साल शाहरुख-सलमान की फिल्मों में होने वाली टक्कर को लेकर रईस की रिलीज डेट नहीं बदलेगी। ये फिल्म के निर्माता का कहना है। साथ ही सलमान को चुनौती भी दी है।

2016 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर शाहरुख खान की 'रईस' और सलमान की 'सुल्तान' के बीच मानी जा रही है। जबसे दोनों फिल्मों की रिलीज की तारीख सामने आई है। तभी से ये माना जा रहा है कि इस टकराव को टालने की कोशिश हो सकती है।

सलमान खान भी सुल्तान और रईस के टकराव से बिजनेस को नुकसान ना होने की बात कह चुके हैं। लेकिन अब रईस के प्रोड्यूसर और एक्टर ने लहजा तल्ख कर लिया है।

रईस को प्रोड्यूस कर रही कंपनी एक्सल एंटरमेनमेंट के मालिक फरहान अख्तर से सलमान की 'सुल्तान' के साथ उनकी फिल्म 'रईस' से टकराव को लेकर सवाल किया गया तो उन्हें इसका दो-टूक जवाब दिया।

फरहान ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख 2016 में ईद पर फाइनल कर दी है। अब टकराव से बचना है, तो सलमान को सोचना चाहिए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)