Rajan will get bag back / डॉन छोटा राजन को वापस मिलेगा ये खास बैग

Ramandeep Kaur
0
अदालत ने सीबीआई को इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के वक्त अंडरवर्ल्ड डान छोटा राजन के पास से मिला दवाओं का बैग तिहाड़ जेल के अधीक्षक को सौंपने का निर्देश दिया है।

छोटा राजन न्यायिक हिरासत के दौरान इसी जेल में बंद है। अदालत ने राजन के वकील की अर्जी पर यह आदेश दिया। इस अर्जी में अनुरोध किया गया था कि सीबीआई को उसके मुवक्किल को दवायें सौंपने का निर्देश दिया जाये।

इसके जवाब में सीबीआई ने कहा कि इंडोनेशिया से निर्वासित किये जाने के बाद राजन को इंटरपोल ने उसके सामान सहित, जो गिरफ्तारी के वक्त उसके पास था, उसे सौंप दिया था। इस सामान में दवाओं का एक बैग भी था।

जांच ब्यूरो ने कहा कि जांच के लिये बैग की जरूरत नहीं है परंतु हिरासत के दौरान राजन द्वारा ली जाने वाली दवाओं के बारे में जेल चिकित्सक से पहले स्वीकृति ली जानी चाहिए।

पटियाला हाउस स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया जाता है कि दवाओं का बैग संबंधित जेल अधीक्षक को सौंप दिया जाये जो जेल प्राधिकारियों से पहले अनुमति प्राप्त करके उन दवाओं को आरोपी राजन को उपलब्ध करायेंगे।

अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि तीन दिसंबर को जब आरोपी को वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से हिरासत की कार्यवाही के लिये पेश किया गया था तो राजन ने अपने वकील से इस संबंध में अर्जी दायर करने का अनुरोध किया था।

फरार आतंकी और अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहीम का भरोसेमंद साथी रह चुके राजन को दिल्ली और मुंबई मे हत्या, जबरन उगाही और मादक पदार्थो की तस्करीं के 70 से अधिक मुकदमों का सामना करने के लिये भारत लाया गया है।

बाली में 25 अक्तूबर को राजन की गिरफ्तारी के बाद भारत ने उसे शीघ्र निर्वासित करने का इंडोनेशिया से आग्रह किया था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)