भलस्वा डेयरी इलाके में फैशन डिजाइनर से गैंगरेप और हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी अभिमन्यु को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
वह मुकुंदपुर इलाके में गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए आया था। पुलिस इस मामले में उसके नाबालिग सहयोगी को पहले ही पकड़ चुकी है। नाबालिग के निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए मिनी टेंपो को बरामद किया जा चुका है जिसे आरोपी चलाता था।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अभिमन्यु को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली के अलावा प्रतापगढ़ स्थित उसके पैतृक घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला।
पुलिस ने एक सूचना पर उसे मुकुंदपुर से धर दबोचा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह गर्भवती पत्नी को लेकर दिल्ली से भागने के फिराक में था।
बता दें कि 28 नवंबर की सुबह मुकुंदपुर निवासी युवक ने अपनी 25 वर्षीय चचेरी बहन के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती के माता-पिता पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए इलाहाबाद गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी।
इस बीच युवती के पड़ोसी युवक ने पुलिस को बताया था कि देर रात उसने दो युवकों को युवती को कंधे पर उठाकर लेकर जाते देखा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी दिल्ली आ गए।

उन लोगों ने शक जताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग के घर में अक्सर कुछ लोग शराब पीकर शोर मचाते हैं। पुलिस ने शक के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।
बुराड़ी निवासी अभिमन्यु ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात वह नाबालिग के घर शराब पीने के बाद अपने घर जा रहा था। इस दौरान इसके बाद दोनों छत के रास्ते उसके कमरे तक पहुंचे और बेहोश करने के बाद उसे उठाकर जंगल ले गए, जहां दोनों ने उससे गैंगरेप किया।
इस दौरान होश में आने पर युवती विरोध करने लगी। इस पर उन्होंने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव से गैंगरेप किया।