Girl Gang Raped By Her Boyfriend And His Friends In Moradabad/प्रेमिका को जंगल में बुला दोस्तों से कराया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

Ramandeep Kaur
0
यूपी में मुरादाबाद के कांठ सर्किल के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की हैवानियत भरी घटना सामने आई है। करीब चौदह वर्षीय छात्रा के साथ प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने गैंगरेप किया और मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली।

आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि यदि घर वालों या पुलिस के सामने मुंह खोला तो उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे। घटना के वक्त छात्रा प्रेमी के बुलावे पर उससे मिलने जंगल में गई थी। लेकिन प्रेमी ने अपने दो दोस्तों को भी वहां बुला लिया।

रेप का जो वीडियो सामने आया है कि उसमें छात्रा आरोपियों के आगे रोते गिड़गिड़ाते दिखाई दे रही है। आरोपी उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का जो वीडियो सामने आया है उसमें दो युवकों को छात्रा के साथ जबरदस्ती करते दिखाया गया है। जंगल में एक झोंपड़ी में पड़ी चारपाई पर आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती पकड़ रखा है। रोती बिलखती छात्रा खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है लेकिन आरोपी उसे धमकाकर उसके साथ रेप कर रहे हैं।

बार-बार जबरन छात्रा का चेहरा कैमरे के सामने लाया जा रहा है। विरोध करने पर छात्रा को पीटा भी जा रहा है। घिनौनी घटना में शामिल दोनों युवकों की हैवानियत वीडियो में साफ दिख रही है। वीडियो में दो युवकों के चेहरे एकदम साफ दिख रहे हैं।

घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। वीडियो के साथ भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि पीड़ित परिवार बेहद तनाव में है और सामूहिक आत्महत्या की योजना बना रहा है। उधर, एसओ छजलैट ध्रुव कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)