9th Class Student Gave Birth In School's Toilet / 9वीं की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में जन्मा बच्चा, प्रिंसिपल निलंबित

Ramandeep Kaur
0
राजधानी के माधापुर क्षेत्र में स्कूल के शौचालय में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। मालूम हो कि माधापुर क्षेत्र शहर के आईटी हब के अंतर्गत आता है।

मल्कजगिरी की उप शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ए. उषा रानी के अनुसार, सरकारी उच्च विद्यालय में शनिवार को एक 14 वर्षीया छात्रा ने कक्षा में पेट दर्द की बात कह कर शौचालय गई।

डीईओ ने कहा, ‘कुछ देर बाद छात्रों और शिक्षकों ने नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी और उसके बाद छात्रा को नवजात शिशु के साथ देखा। छात्रा और नवजात शिशु दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।’
उन्होंने कहा कि छात्रा के दोस्तों को भी उसके गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। माधापुर के पुलिस निरीक्षक के. नरसिमुलू ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर उन्होंने धानू नामक एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

डीईओ ने स्कूल के प्रधानाध्यापक एस. बासवलिंगम को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, स्कूल टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उसे इस बात की जानकारी क्यों नहीं हो पाई कि लड़की गर्भवती है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)