Friends murder arrested / दोस्त का कत्ल करने वाला काबू

Ramandeep Kaur
0
हैबोवाल के गोपाल नगर इलाके में कुछ दिन पहले चाकू से गोद कर की गई धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के साथी ने शराब पीने के बाद की थी।

पुलिस ने बिट्टू की हत्या करने वाले आरोपी लवनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना हैबोवाल की पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि बिट्टू की हत्या का कारण उसे अस्पताल ले जाने वाली महिला की बेटी बनी है। आरोपी लवनीश महिला की बेटी पर बुरी नजर रखता था और बिट्टू उसे मना करता है।

थाना हैबोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह धर्मेंद्र बिट्टू और लवनीश एक दूसरे के अच्छे जानकार थे। बिट्टू का महिला के घर आना-जाना था। लवनीश भी वहां आता-जाता था। वहीं पर दोनों की पहचान हुई। जिस समय दोनों घर आते थे तो महिला की बेटी घर पर ही होती थी। आरोपी लवनीश महिला की बेटी पर बुरी नजर रखने लगा था। जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने बिट्टू से इस बारे में चर्चा की और कहा कि वह लवनीश को समझाए।

जब बिट्टू ने लवनीश को समझाना चाहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में दोनों में फिर से बननी शुरू हो गई थी। एसएचओ के मुताबिक लवनीश बिट्टू से रंजिश मानले लगा था। वारदात वाले दिन आरोपी लवनीश और बिट्टू शराब पीने चले गए। शराब पीने के दौरान दोनों में महिला की बेटी को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसे चाकुओं से गोद दिया और बिट्टू को घायलावस्था में छोड़ कर फरार हो गया।

इसके बाद मिहला का बेटा वहां से गुजर रहा था। उसने बिट्टू को घायल देख अपनी मां को इसकी जानकारी दी। महिला और उसकी बेटी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों ने उसे डीएमसी अस्पताल ले गईं, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)