कविनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अलाव के पास तापने गई आठ साल की बच्ची को खैनी खिलाकर पड़ोसी दो युवकों ने छेड़खानी की।
बच्ची को अर्धनग्न हालत में दोनों युवकों के साथ देखकर उसके चाचा ने शोर मचाया। शोर सुन परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों को दबोच लिया। जमकर पिटाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एसएसएचओ ने बताया कि छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
बच्ची के पिता ने बताया कि वह हापुड़ के रहने वाले हैं। कविनगर थानाक्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह पड़ोस में ही अलाव पर मजदूर इरशाद और सुनील हाथ ताप रहे थे।
बच्ची भी हाथ तापने के लिए अलाव के पास चली गई। इस दौरान दोनों युवकों ने बच्ची को खैनी खिला दी। बच्ची को नशा होने लगा तो आरोपी उसे झुग्गी झोपड़ी में ले गए। अश्लील हरकत करने लगे।
दोनों आरोपियों की दोस्ती बच्ची के चाचा से थी। इत्तेफाक से दोस्तों से मिलने के लिए बच्ची का चाचा वहां पहुंच गया। उसने भतीजी को अर्द्धनग्न हालत में देखकर शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।