थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में किराएदार ने मकान मालिक की दस साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। बच्ची शौच के लिए रविवार रात करीब 11 बजे फर्स्ट फ्लोर पर टॉयलेट में गई, जहां बने कमरे में रह रहे किराएदार राम स्नेही ने बच्ची से रेप किया।
करीब आधे घंटे तक बेटी नीचे नहीं आई तो उसे बुलाने पिता फर्स्ट फ्लोर पर गए तो वारदात का पता चला। शोर मचाने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गया।
हालांकि बाद में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, अर्थला में एक कंपनी कर्मचारी परिवार के साथ अपने दो मंजिला मकान में रहता है। फर्स्ट फ्लोर कंपनी कर्मचारी ने रामस्नेही को करीब डेढ़ साल पहले किराए पर दिया था।
रामस्नेही महोबा का रहने वाला था। साहिबाबाद स्थित एक कंपनी में बतौर ड्राइवर कार्यरत था। कंपनी कर्मचारी ने देर रात ही मामले की शिकायत पुलिस से की।
एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि सोमवार सुबह रामस्नेही को अर्थला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
