Boyfriend's brother tried to rape, insolence by bihar inspector / भगाने वाले युवक के भाई ने की रेप की कोशिश, दरोगा ने बदतमीजी

Ramandeep Kaur
0
मोरटा गांव से एक माह पूर्व लापता किशोरी को पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिया था। कोर्ट में सोमवार को पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए।

पुलिस के अनुसार, कोर्ट में किशोरी ने बिहार के दरोगा पर पूछताछ के बहाने बदतमीजी का आरोप लगाया। साथ ही भगा ले जाने वाले युवक के भाई पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया।

मुरादनगर पुलिस अब बिहार के दरोगा और भगा ले जाने वाले युवक के भाई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि कोर्ट में सोमवार को किशोरी ने बयान में बिहार पुलिस के दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए। भगा ले जाने वाले युवक के भाई पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया।


आरोप लगाया कि दरोगा ने पूछताछ के बहाने उससे बदतमीजी की। एसओ का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर बिहार के दरोगा और भगा ले जाने वाले युवक के भाई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि किशोरी को भगा ले जाने वाले युवक की मौत के मामले में मुरादनगर थाने का दरोगा शिवलाल और सिपाही कुलदीप कुमार समेत पांच लोग बिहार जेल में बंद हैं।

बता दें कि एक माह पूर्व किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के दादा ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गिरफ्तारी की।

ये गिरफ्तारी बिहार पुलिस की मदद से छतरगाछ पुलिस चौकी के एक गांव से सात अक्टूबर को हुई। जिसके बाद पुलिस चौकी में हिरासत के वक्त आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

बिहार पुलिस ने दरोगा शिवलाल, सिपाही कुलदीप कुमार, किशोरी के दादा शिवकुमार समेत पांच लोगों को जेल भेज दिया था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)