अशोक विहार थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दो महीने की तफ्तीश के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने तीन बच्चों के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी थी।
वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस संदेह के चलते उसने पत्नी की नस काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने क्लीनर की नौकरी करनी शुरू कर दी थी, ताकि� पुलिस उसे पकड़ न सके। उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।
उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार, वजीरपुर गांव में एक महिला की हत्या होने की 11 सितंबर को सूचना मिली थी। अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्योति नाम की महिला मृत पड़ी थी।
ज्योति की मां रानी ने बताया कि उसकी बेटी ने आशीष से करीब सात वर्ष पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से ही आशीष ज्योति से झगड़ा करने लग गया था और उस पर संदेह करता था।
पुलिस को आशीष कुमार के पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और यूपी में घूमने की सूचना मिली। अशोक विहार थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कादियान की टीम ने 17 नवंबर को आशीष को जैतपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

उसके हाथ की नस कटी हुई थी। घर में उसके तीन बच्चे थे। ज्योति का पति आशीष कुमार (27) फरार था। अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आशीष कुमार की तफ्तीश शुरू की।