Real sisters give bread to him of his share, he do animalism with her / सगी बहनों ने जिसे खिलाई अपनी रोटियां, उसने की हैवानियत

Swati
0
दोनों लड़कियां घर के लोगों से छिपकर उसे खाना तक देती थी, मगर आरोपी ने उनको ही बेचने का प्रयास किया। करीब दो माह पहले मुनीश असम में परिजनों से लड़-झगड़कर ग्रेटर नोएडा भाग आया था।

उसने वहां किराये पर एक कमरा ले लिया। 10 दिन बाद ही उसके पास रुपये खत्म हो गए। उसने किसी से फोन पर कहा था कि आज तो भूखा ही सोना पड़ेगा।

यह सुनकर छोटी बच्ची को तरस आ गया और उसने अपने हिस्से की तीन रोटियां परिजनों से छिपाकर मुनीश को दे दीं। छोटी बहन को देखकर बड़ी बहन भी उसकी मदद करने लगी।

लिस के मुताबिक, एक दिन आरोपी को एक युवक द्वारा अपनी दो चचेरी बहनों को कोठे पर बेचने की घटना का पता चला। इसके बाद उसने लड़कियों को बेचने का प्लान बनाया।

फिर मुनीश ने दोनों लड़कियों के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया। 14 अगस्त की शाम को जब दोनों बाजार गईं तो वह भी पीछे-पीछे चला गया और रास्ते में दोनों को बहाने से उनको दिल्ली ले गया।

वहां वह किराये पर एक कमरा लेकर रहने लगा और लड़कियों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश किए। जब बात नहीं बनी तो उसने असम में 65 हजार में बड़ी बहन का सौदा तय कर दिया। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, एक दिन आरोपी को एक युवक द्वारा अपनी दो चचेरी बहनों को कोठे पर बेचने की घटना का पता चला। इसके बाद उसने लड़कियों को बेचने का प्लान बनाया।

फिर मुनीश ने दोनों लड़कियों के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर दिया। 14 अगस्त की शाम को जब दोनों बाजार गईं तो वह भी पीछे-पीछे चला गया और रास्ते में दोनों को बहाने से उनको दिल्ली ले गया।

वहां वह किराये पर एक कमरा लेकर रहने लगा और लड़कियों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश किए। जब बात नहीं बनी तो उसने असम में 65 हजार में बड़ी बहन का सौदा तय कर दिया। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

ग्रेटर नोएडा के एक गांव में किराये पर परिवार के साथ रहने वाली दो लड़कियों का एक युवक ने 14 अगस्त को अपहरण कर लिया था। मामले में पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी गुवाहाटी के गांव बोबई निवासी मुनीष कुमार शा को दिल्ली से दबोच कर दोनों बहनों को छुड़ा लिया है।

आरोपी ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी दोनों सगी बहनों को कोठे पर बेचने की नीयत से ले गया था, मगर बात न बनने पर वह उन्हें असम या बंगाल लेकर भागने की फिराक में था।

उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। दोनों लड़कियों को बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी एक युवक परिवार के साथ इकोटेक-थर्ड स्थित एक गांव में किराये पर रहता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)