मोबाइल फोन पर ढेरों अनचाहे एसएमएस आते रहते हैं। टेक्स्ट मैसेज के जरिये कोई प्रोपर्टी का प्रचार करता है, तो कोई निवेश या बीमा की सलाह देता है। इनबॉक्स में ऐसे एसएमएस की भरमार होने से कई बार हम अपने जरूरी मैसेज भी नहीं देख पाते।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को ट्रू-मेसैंजर ऐप के जरिये इन फिजूल के एसएमएस से निजात मिल सकती है। यह नया ऐप आपका एक इशारा मिलते ही फोन पर आने वाले एसएमएस को फिल्टर कर देगा।
इससे आपके इनबॉक्स में अनजान फोन नंबर्स से आने वाले एसएमएस ब्लॉक या स्पैम हो जाएंगे। इस ऐप से आपके इनबॉक्स में सिर्फ आपके परिचित नंबरों के ही मेसैज रहेंगे।
यह ऐप बिल्कुल ट्रू-कॉलर ऐप की तरह ही काम करता है। जिस तरह ट्रू-कॉलर कोई कॉल आने पर स्पैम या ब्लॉक नंबर की जानकारी देता है, ठीक वैसे ही यह आपको एसएमएस की जानकारी देगा।
किसी भी अनजान नंबर से आए एसएमएस को यह ऐप आपके इनबॉक्स में शो करने से पहले उस नंबर का स्टेटस बताएगा कि कितने लोगों ने उसे ब्लॉक या स्पैम कर रखा है। आपकी हां या न के बाद ही अनचाहा एसएमएस आपके इनबॉक्स में दाखिल सकेगा।