Wander Brings Traveling Singles Together / एक सिंगल व्यक्ति को दूसरे सिंगल व्यक्ति के बारे में बताता है यह ऐप

Swati
0
यदि आप कुंवारे हैं और अकेले घूमने फिरने या दूर देश की यात्रा पर निकले हैं तो चिंता करने की कई बात नहीं है।

आपकी दिक्क़तों को समझ कर सिंगापुर की उद्यमी क्रिस्टल चू ने एक ऐप बनाया है। इस ऐप का नाम है, 'वांडर'।

यह ऐप यात्रा कर रहे एक सिंगल व्यक्ति को दूसरे सिंगल व्यक्ति के बारे में बताता है।

इसका तरीका भी निहायत ही सीधा है। आपको यह बताना होता है कि कहां जा रहे हैं, वांडर ऐप आपको उन लोगों के बारे में बताता है जो सिंगल हैं और उसी जगह की यात्रा पर निकले हुए हैं।

यात्रा पर निकले सिंगल अपने जैसे दूसरे लोगों से संपर्क कर यात्रा को बेहतर ढंग से प्लान कर सकते हैं।

चू ने बीबीसी से बातचीत में कहा, “यह पूरी तरह सिंगल्स को ख्याल में रख कर बनाया गया है। इससे आप आसानी से यात्रा तय कर सकते है, अपनी रुचियों के मुसाफ़िरों से संपर्क कर सकते हैं और दोस्ती भी हो सकती है।”

वे इस ऐप को मिल रहे शुरुआती रेस्पांस से काफ़ी उत्साहित हैं।

वे कहती हैं, “मैं इस ऐप को मिले रेस्पांस से काफ़ी खुश हैं। हम तो इसके वर्जन टू पर भी काम कर चुके हैं। वह इससे भी बेहतर होगा।”

यह उनका स्टार्ट अप है। वे कहते हैं, "सिंगापुर में स्टार्ट अप की बहुत ही अच्छी संभावनाएं हैं। हमने क्राउड फंडिंग का सहारा लिया और उसक बल पर ही हम इस ऐप के लिए पैसे की व्यवस्था कर पाए।"

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)