आपने अक्सर आजमगढ़ का नाम गलत कारणों से सुना होगा लेकिन आज आप एक ऐसी खबर इस शहर के बारे में जानेंगे तो खुशी का कोई ठीकाना नहीं होगा।
इस शहर की एक उभरती प्रतिभा के साथ महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की नामी कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) ने बड़ा दांव लगाते हुए करीब दो करोड़ का करार किया है।
क्रिकेट की इस उभरती प्रतिभा का नाम है सरफराज खान। सरफराज एक उभरते बल्लेबाज हैं और वह पिछले दिनों तक मुंबई में क्रिकेट खेल रहे थे और उन्होंने दो दिन पहले ही मुंबई छोड़कर उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से खेलने का फैसला लिया है।
सनी की कंपनी ने सरफराज के साथ किए गए तीन साल के करार में पैसों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार कंपनी ने तीन साल के लिए 2 करोड़ का करार किया है।
सरफराज खान के बारे में कहा जाता है कि वे भविष्य के टीम इंडिया के बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। आरसीबी ने इस क्रिकेटर को आईपीएल-8 के लिए 50 लाख रुपए में खरीदा था। सरफराज ने आईपीएल-8 में शानदार खेल दिखाकर सभी को प्रभावित किया था।
इस करार के अनुसार पीएमजी 17 साल के नवोदित बल्लेबाज के व्यवसायिक करार को देखेगी। करार पर गावस्कर ने कहा, "मुझे कुछ मौकों पर सरफराज की बल्लेबाजी देखने का मौका मिला है और उनका खेल देखकर मुझे बेहद खुशी हुई थी। वह निशि्चत तौर पर एक उभरती हुई प्रतिभा है। मुझे उम्मीद है कि पीएमजी के साथ वह अपने करियर को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।"
इससे पहले गावस्कर की कंपनी ने मुंबई के ही एक और वंडरकिड पथ्वी शॉ के साथ भी अनुबंध किया है। शॉ ने नवंबर 2013 में इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में 546 रन बनाए थे। इन दो प्रतिभाओं से पहले पीएमजी ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ करार किया था।
इससे पहले सरफराज खान ने 2015-16 के घरेलू सत्र में मुंबई को छोड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने का फैसला लिया था। सरफराज के पिता नौशाद खान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव राजीव शुक्ला से ट्रांसफर के लिए अनुरोध किया था।
2009 में 12 साल की उम्र में सरफराज ने हैरिस शील्ड टू्र्नामेंट में 439 रनों की पारी खेली थी। सरफराज ने अपने हर स्तर पर लगातार खेल दिखाया है। वह 2014 में अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।