Disabled Teen Gang Raped In Siddharth Nagar Up / विकलांग किशारी को रास्ते में घेरकर गैंगरेप, इलाके में तनाव

Swati
0
यूपी के शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) में भाइयों के भाइयों के साथ घर लौटती विकलांग किशोरी को रास्ते में घेरकर कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश है। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से शाम तक तनाव गहराता देख गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी लगा दी गई है।

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। विकलांग किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ कपिलवस्तु में रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। खुनवां बाजार तक बस से आने के बाद तीनों पैदल गांव की ओर जा रहे थे।

बगुलहवा गांव से कुछ दूर बानगंगा नदी के बांध के पास से गुजरते वक्त एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। एक युवक ने बलपूर्वक भाइयों को कब्जे में ले लिया और बाकी दो किशोरी को घसीटकर कुछ दूर एकांत में ले गए और मनमानी की।

किशोरी के चीखने पर खेतों में काम करते लोग मदद के लिए पहुंचे तो युवक भाग गए। करीब जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों की पहचान भी बताई। आरोपी दूसरे वर्ग के होने के कारण गांव में तनाव गहरा गया।

तनाव देख पुलिस के साथ पीएसी भी गांव में लगाई गई है। रात तक एएसपी मंशाराम भी गांव में कैंप कर रहे थे। सिद्धार्थनगर की सीओ रचना मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के गांव से कुछ दूर स्थित बगुलहवा गांव के आरोपी नुरुद्दीन, इरफान, बादशाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उनकी तलाश की जा रही है। इस बीच हिंदू युवा वाहिनी नेता सुभाष गुप्ता ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)