Attack On Woman / फाइनेंसर की बीवी पर 6 दिन में तीसरी बार हमला, दो बार धमकी

Swati
0
चंडीगढ़। फाइनेंसर चरण सिंह की बीवी ऊषा पर पिछले 5 दिनों में तीन बार हमला किया गया और दो बार लेटर भेजकर धमकी दी गई। इसके बाद वीरवार को घर में घुसकर उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला सेक्टर-46 का है। ऊषा जीएमसीएच-32 में भर्ती है। 33 साल की ऊषा का आरोप है कि यह सब एक महिला के इशारे पर हो रहा है, जो यूटी के एक पुलिसकर्मी की पत्नी है। ये पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है।
किस पर है शक...
ऊषा के मुताबिक एक पुलिसकर्मी उनका जानकार है। वह उनके गांव से ही है। कुछ समय पहले वह किसी विवाद के चलते बीमार हो गया था। इसके बाद से उनकी मदद के लिए वे उनके घर जाते हैं। उस पुलिसकर्मी की पत्नी की नजर मेरे पति पर है, वही मुझे परेशान कर रही है। मैंने पहले शिकायत दी थी उसमें उसका जिक्र किया था, दोबारा शिकायत वापस लेने के लिए धमकी आ गई।
शनिवार: पहला हमला
सेक्टर-46 में इनके घर पर एक लड़का आया और घर के अंदर घुसकर ऊषा को चाकू मारकर भाग गया। चाकू ऊषा के बाजू पर लगा, ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस को बताया गया।
रविवार: दूसरा हमला
सुबह ऊषा घर के बाहर खड़ी थी, तभी वही लड़का फिर आया और हमला बोला। ऊषा के दाहिने कंधे पर चोट लगी। पुलिस को शिकायत दी गई, जिस महिला पर शक था उसका भी नाम बताया।
बुधवार: लेटर से धमकी
सुबह घर पर एक लेटर आया, जिसमें शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई थी। इस लेटर को लेकर जांच अधिकारी के पास गए, वह थाने में नहीं मिले।
गुरुवार: एक और धमकी और फिर हमला
सुबह घर एक और लेटर आया। लिखा था कि ऊषा हफ्ते भर में चंडीगढ़ छोड़कर चली जाए। दोपहर को ऊषा बेटी के साथ अकेली थी। तभी एक दूसरा लड़का आया और पानी मांगा। ऊषा ने दरवाजा खोला तो उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। फिर बेटी ने पीसीआर को कॉल की।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)