| AIMIM ने UP के पूर्वांचल सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की 12वीं सूची, देखें, किसे कहां से मिला टिकट Feb 8th 2022, 10:38 वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के स्टेट प्रेजिडेंट शौकत अली के अनुसार पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशियों की 12वीं सूची जारी किया गया है। जारी सूची के अनुसार आज़मगढ़ से कमर कमाल, आज़मगढ़ दीदारगंज से मोहम्मद जावेद और गाजीपुर सदर से डॉ. आदिल हैं। पूर्व में ए.आई.एम.आई.एम. और सुभासपा की ओर से बीते वर्ष साझा रैलियां कर अपने प्रत्याशियों को मैदान में साझा तौर पर उतारने की जानकारी सामने आने के बाद से ही भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का गठबंधन सामने आया था। अब सुभासपा की ओर से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद से समीकरण नए सिरे से बदले और सभी पार्टियों की ओर से नए सिरे से चुनावी समीकरणों को साधने की तैयारियां की गई हैं।

पार्टी की ओर से बताया गया है कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सूची के अनुसार पूर्वांचल के 3 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सुभासपा की ओर से प्रदेश में गठबंधन की सूचना के बाद से ही दोनों दलों की ओर से पूर्वांचल में साझा रैलियां और साझा दौरे कर चुनावी माहौल और चुनावी समीकरणों की थाह ली गई थी। पूर्व में पार्टी द्वारा 100 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से ही सुभासपा संग तालमेल में असमंजस का दौर शुरू हो गया था। |