| कांग्रेस ने योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर से चेतना पांडेय को उम्मीदवार बनाया, नई लिस्ट में 33 नाम Feb 10th 2022, 09:22  अभय सिंह राठौर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव () की तैयारियों में जुटी सभी राजनीतिक पार्टियां चरण दर चरण उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने 33 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें से 15 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ से चेतना पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। वही वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा को टिकट मिला है। कांग्रेस ने गोरखपुर अर्बन सीट से चेतना पांडे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं गोरखपुर की रूरल विधानसभा सीट से देवेंद्र निषाद को टिकट दिया है। कुशीनगर सीट से श्याम रति देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। रामकोला विधानसभा सीट से शंभू चौधरी को टिकट मिला है। अतरौलिया से रमेश दुबे, दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह, फेफना विधानसभा सीट से जैनेंद्र कुमार पांडे, बलिया नगर विधानसभा सीट से ओमप्रकाश तिवारी, शाहगंज विधानसभा सीट से परवेज आलम बिट्टू और जौनपुर विधानसभा सीट से फैसल तबरेज हसन को कांग्रेस ने टिकट दिया है। छठे, सातवें चरण के उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस ने छठे चरण की छह विधानसभा सीट और सातवें चरण की 27 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने मल्हनी विधानसभा सीट से पुष्पा शुक्ला उम्मीदवार होंगी। मुंगरा बादशाहपुर से डॉ प्रमोद सिंह प्रत्याशी होंगे। मछली शहर सीट से माला देवी सोनकर को टिकट मिला है सैदपुर विधानसभा सीट से सीमा देवी को टिकट दिया गया है। रॉबर्ट गंज से कमलेश ओझा उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं चुनाव विधानसभा सीट से सीमा देवी प्रत्याशी होंगी। वहीं वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वाराणसी की साउथ विधानसभा सीट से मुदिता कपूर और वाराणसी नार्थ सीट से गुलराना तबस्सुम कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार होंगी। चकिया विधानसभा सीट से राम सुमेर राम प्रत्याशी होंगे। शिवपुर विधानसभा सीट से गिरीश पांडे, भदोही से वसीम अंसारी और ज्ञानपुर से सुरेश मिश्रा उम्मीदवार होंगे। |