RIP: दिग्गज कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन, पद्मश्री से किया गया था सम्मानित, PM ने जताया...
Author -
Swati
January 26, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
पद्म श्री विजेता और कथकली कलाकार मिलिना साल्विनी का निधन हो गया है। मिलिना साल्विनी ने 26 जनवरी को दुनिया से विदा ले लिया। इस खबर के मिलते ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी, जिसके बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पेरिस में जन्मीं मिलिना 1965 में नृत्य सीखने के लिए भारत आईं और केरल कलामंडलम में शामिल हुईं।
मिलिना साल्विनी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया, साथ ही नृत्य कला में उनके द्वारा दिए योगदान को भी याद किया। उन्होंने ट्विट्टर का सहारा लेते हुए लिखा, 'मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
मिलिना साल्विनी ने भारतीय नृत्यकला सीखने के बाद इसे विश्वपटल पर भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में अपना योगदान दिया, जिसके बाद वो भारतीय नृत्य कला की एंबैसेडर भी बनीं। उन्हें प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2019 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी मिलिना साल्विनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है, और द्वारा कथकली नृत्य कला और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में दिए गए योदगान को भी याद किया है।