नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम नए कप्तान के साथ नई दिख रही है। विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट के कप्तान होंगे। टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली से वनडे की कप्तानी छीन ली गई। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। टीम इंडिया अब नए कप्तान के साथ तैयार है। भारतीय क्रिकेट रोहित शर्मा के युग की शुरुआत हो रही है। रोहित शर्मा फिट होकर टीम में वापसी को तैयारा हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वो मैदान में लौटेंगे।
बतौर कप्तान रोहित के करियर की शुरुआत हो रही है। रोहित शर्मा के सामने इसके बाद चुनौती ही चुनौती है, क्योंकि अगले एक साल में टीम इंडिया को एक नहीं बल्कि दो वर्ल्डकप खेलने हैं। साल 2022 के आखिरी में टी-20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी हो गया है। जबकि फरवरी-मार्च 2023 में टीम इंडिया अपने ही घर में वनडे का वर्ल्डकप खेलेगी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित वनडे टीम में नहीं थे। भारत सीरीज 3-0 से हार गया। हार के बाद टीम इंडिया में कई कमी नजर आई। बॉलिंग यूनिट की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन में अब वह धार नहीं है कि वह सामने वाली टीम पर दबाव बना सकें। बुमराह भी फिके नजर आए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर जैसे युवा खिलाड़ी टीम में आने को तैयार हैं। तो वहीं मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी बॉलर को फिर एक बार व्हाइट बॉल में तरजीह दी जा सकती है।
स्पिन डिपार्टमेंट में भी भारतीय टीम फिर एक बार युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव की ओर जाती दिख रही है। वहीं, बैटिंग यूनिट में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती मिडिल ऑर्डर में है, क्योंकि टॉप में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल जैसे ऑप्शन आपके पास हैं। लेकिन अगर शिखर धवन-रोहित शर्मा की जोड़ी पर फिर भरोसा किया जाता है तो केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर का भार अपने कंधों पर लेना होगा। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर को भी मीडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी दिखानी होगी।
विराट कोहली एक अलग ब्रॉड ऑफ क्रिकेट खेलते हैं। वो टीम की अगुवाई एग्रेसिव होकर करते थे। कोहली को अच्छे नतीजे भी मिले, लेकिन वो भारत को आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके। अब रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं। रोहित शांत कप्तान माने जाते हैं और उनसे भारत की आईसीसी ट्रॉफी की उम्मीद हैं।
]]>