Punjab Election 2022: मिशन पंजाब पर राहुल गांधी, स्वर्ण मंदिर में कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ टेका मत्था
Author -
Swati
January 27, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने आपने मिशन पंजाब का आज अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर आगाज किया है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और कांग्रेस के उम्मीदवार भी हरमंदिर साहब में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का दौरा पंजाब में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। स्वर्ण मंदिर में उनके साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी मत्था टेका। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल भी 117 प्रत्याशियों के साथ लंगर सेवा में भाग लेंगे इसके बाद दुर्गयाणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर पहुंचेंगे।
चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी का जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। राहुल गांधी जालंधर में 'नवी सोच नवा पंजाब' थीम के साथ एक वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।
दरअसल राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस शक्ति के प्रदर्शन के साथ-साथ एकता के प्रदर्शन के रूप में भी दिखानी चाहती है। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद भी पंजाब कांग्रेस में आतंरिक कलह चरम पर है। सूबे के पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और चुनाव अभियान प्रभारी सुनील जाखड़ अप्रत्यक्ष रूप से सीएम फेस घोषित करने को लेकर कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने में जुटे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना की वजह से चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।