| Hockey: नहीं रहे हॉकी के महान खिलाड़ी चरणजीत सिंह, ओलंपिक में दिलाया था स्वर्ण पदक Jan 27th 2022, 07:55, by gyanendra kumar नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रहे हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। उन्होंने हिमाचल के ऊना में आखिरी सांस ली। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह ऊना जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड पर मैड़ी में रहते थे। शाम चार बजे स्वर्गधाम में चरणजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। टोक्यो ओलंपिक 1964 में ऊना के चरणजीत सिंह को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। उन्होंने पंजाब यूर्निवर्सटी और ब्राउन कैंब्रिज स्कूल से पढ़ाई की थी। रिटायरमेंट के चरणजीत हिमाचल यूनिवर्सटी में फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर थे। 1964 के अलावा वह 1960 के रोम ओलिंपिक में सिल्वर जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। रोम ओलिंपिक-1960 के फाइनल में भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी। 1964 में जब चरणजीत सिंह को कप्तानी दी गई। पिछले ओलंपिक का बदला लेते हुए भारत ने रोम ओलिंपिक के फाइनल में पाकिस्तान को 1-0 से हराया। ]]> |