शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1900 पॉइंट्स गिरा, निफ्टी भी 17,000 के नीचे, डूब गए 11 लाख करोड़

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1900 पॉइंट्स गिरा, निफ्टी भी 17,000 के नीचे, डूब गए 11 लाख करोड़
Jan 24th 2022, 10:15, by gyanendra kumar

नई दिल्ली:

बजट से पहले शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। हफ्ते के पहले दिन भी शेयर बाजार में गिरावट का ट्रेंड जारी है। दिन के कारोबार में निफ्टी (Nifty) में 550 अंक से अधिक की गिरावट आई तो सेंसेक्स (Sensex) 19 सौ अंक से ज्यादा टूट गया। इस वजह से निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपए डूब गए। रियल्‍टी, मेटल और आईटी इंडेक्‍स में जबरदस्‍त बिकवाली से बाजार गिर गया। दोपहर 02:15 बजे तक सेंसेक्स में 1983.07 अंक की गिरावट आ चुकी थी और इसके ऊपर 57 हजार अंक से भी नीच गिरने का खतरा मंडरा रहा है। 

शेयर बाजार में गिरावट का यह ट्रेंड पिछले 5 दिन से जारी है। आज बाजार में हुई गिरावट 5 दिन में सबसे ज्यादा है। पिछले मंगलवार को इसमें 554, बुधवार को 656, गुरुवार को 634 और शुक्रवार को 427 अंक की गिरावट आई थी। बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो, टाइटन और बजाज फिनसर्व जैसी कंपनियां 4.5 फीसदी से 6.15 फीसदी तक की गिरावट में हैं। पेटीएम, कारट्रेड, पीबी फिनटेक जैसे टेक स्‍टॉक में बड़ी गिरावट का असर पूरे बाजार पर रहा।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दर को अनुमान से पहले बढ़ाए जाने की आशंका है। इस सप्ताह मंगलवार से फेडरल रिजर्व की अहम बैठक शुरू हो रही है। बुधवार को अमेरिकी सेंट्रल बैंक बैठक के बारे में जानकारी देगा, जिसमें रेट हाइक को लेकर संकेत साफ हो सकते हैं। बाजार को इसी बात का डर सता रहा है। 

निफ्टी 17,575 पर खुला था और इसका उपरी स्तर 17,599 जबकि निचला स्तर 17,140 था। इसमें 454 पॉइंट्स की गिरावट है और यह 17,000 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 शेयर्स में से 2 बढ़त में और 48 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसके मिडकैप, नेक्स्ट 50, बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स नीचे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर में JSW स्टील, हिंडालको, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा हैं।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)