कर्फ्यू व लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दूसरे दिन भी पुलिस ने नियमों की उल्लंघना करने वाले करीब 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जिक्रयोग है कि पंजाब में तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ रही गिनती को देखते हुए पंजाब सरकार ने दोबारा से सख्ती करनी शुरू कर दी है।
कोविड 19 गाइडलाइनों का नहीं किया जा रहा पालन, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ शुरू की सख्ती
थाना थर्मल पुलिस ने बल्लाराम नगर बाइपास पर नाइट करफ्यू के दौरान अपने मोटरसाइकिल पर घूम रहे सतनाम सिंह वासी बीड़ तलाब के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थर्मल पुलिस ने ही सुखविंदर संह वासी वकीलों वाली बस्ती फिरोजपुर के खिलाफ नाइट करफ्यू दौरान बाहर घूमने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
थर्मल पुलिस ने ही जसवीर सिंह वासी बस्ती अमृतसरिये वाली फिरोजपुर को करफ्यू टाइम के बाद बाहर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं कैंट पुलिस ने रोहित कुमार वासी आर्दश नगर गुरु हरसहाये, अमनदीप खान वासी फरवाही बरनाला, रमजान खान वासी मियोणा जियां पटियाला के खिलाफ रात के समय करफ्यू टाइम दौरान बाहर घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
सदर बठिंडा पुलिस ने जगदेव सिंह वासी बीड़ तलाब खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नहियांवाला पुलिस ने राकेश कुमार वासी गोनियाना मंडी खिलाफ केस दर्ज किया है। नहियांवाला पुलिस ने ही कुलदीप सिंह वासी जंडावाला खिलाफ केस दर्ज किया है। नथाना पुलिस ने तरुण कुमार वासी भुच्चो मंडी खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना फूल पुलिस ने कृष्ण सिंह वासी भाईरुपा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी रात के समय बिना मास्क घूम रहा था। फूल पुलिस ने ही गुरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, राजविंदर सिंह तथा धरमिंदर सिंह वासी भाईरुपा खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपियों ने रात के समय कर्फ्यू दौरान निर्धारित समय के बाद भी अपनी चिकन की दुकानें खोल रखी थीं। इतना ही नहीं आरोपी बिना मास्क काम कर रहे थे। सिटी रामपुरा पुलिस ने धनराज सिंह वासी रामपुरा मंडी खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिना मास्क घूम रहा था।
तलवंडी साबो पुलिस ने मनशू, सर्बजीत सिंह वासी रामां तथा जस्सी वर्मा निवासी कालियांवाली खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना मास्क घूम रहे थे। रामां पुलिस ने मंगत राये तथा दविंदर सिंह वासी रामा मंडी खिलाफ डीसी के आदेशों की उल्लंघना का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today