होली के दिन रेव पार्टी की खबर के बाद सोहना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात फार्म हाउस में छापेमारी की तो कहानी कुछ और निकली। सोहना थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की रात में सूचना मिली कि दौला गांव में स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी चल रही है।
जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि फार्म हाउस दस हजार रूपये में बुक कराया गया है। दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले कृष्णा नाम के युवक का 25वां जन्म दिन था।
जिसने अपने बर्थ डे के आयोजन के लिए केवल बीयर परोसने के लिए आबकारी विभाग से अनुमति ले रखी है। पुलिस मौके से बीयर की खाली बोतलें व कुछ अन्य सामान लेकर वापस आ गई। छानबीन कर पार्टी करने वाले को क्लीन चिट दे दी गई।
सोहना थाने के प्रभारी नरेन्द्र ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि रेव पार्टी चल रही है। छानबीन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में फार्म हाउस संचालक को चेतावनी भी दी गई है कि दुबारा से किसी तरह की पार्टी आयोजित करने से पहले आस-पास के लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखे। रेव पार्टी होने की जानकारी पुलिस को गांव के लोगों ने दी थी।