बॉलीवुड में हीरोइनों के बीच अनबन की खबरें तो आती ही रहती हैं। लेकिन ये मामला अलग है। दो अभिनेत्रियां कभी अच्छी दोस्त थी, फिर मनमुटाव हुआ तो ऐसा कि खत्म होने में पच्चीस साल लग गए।
हाल ही में जया प्रदा के गोद लिए बेटे सिद्धार्थ की शादी के रिसेप्शन में कई मशहूर सितारे पहुंचे। लेकिन सबसे खास रहा श्रीदेवी का पहुंचना। श्रीदेवी और जयाप्रदा जब साथ गले मिलीं तो ये बेहद खास रहा। इसकी वजह है दोनों की दोस्ती और दुश्मनी का इतिहास।
जयाप्रदा और श्रीदेवी ने कई फिल्में साथ में की। दोनों की अच्छी बनती भी थी। दोनों इंडस्ट्री की टॉप की हीरोइनों में शामिल थीं।
लेकिन 80 के दशक में दोनो के बीच मुकाबले ने दोनों को दूर कर दिया। फिर ऐसा मौका आया जब दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं।
श्रीदेवी और जया के बीच तूफानी जंग की शुरुआत उस समय हुई, जब फिल्म 'नगीना' में जयाप्रदा की जगह श्रीदेवी को कास्ट कर लिया गया था। उसके बाद ये फिल्म उस वक्त की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद तो जयाप्रदा और श्रीदेवी की जंग के किस्से खूब मशहूर हुआ।
