दिल्ली सरकार का ‘आम आदमी रोजगार मेला’ सोमवार से त्यागराज स्टेडियम में शुरू हो रहा है। दो दिन चलने वाले रोजगार मेले में 100 प्राइवेट कंपनियां शामिल होंगी।
श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय का कहना है कि बेरोजगारों को भटकना ना पड़े और उन्हें अच्छा रोजगार मिल सके, इसलिए आयोजन किया जा रहा है।
गोपाल राय ने बताया कि स्टेडियम में 7 और 8 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रोजगार मेला चलेगा। एक छत के नीचे 100 से अधिक नामी कंपनियां इसमें शामिल होंगी।
इस आम आदमी रोजगार मेला में दो दिन में दस हजार रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। इससे पूर्व अगल-अलग कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन किया गया है।
रोजगार मेले में रिसोर्स पार्टनर सीआईआई और एसोचैम हैं। इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, वित्तीय नियोजन सलाहकार, टेली कॉलर, हाउस कीपिंग, सुरक्षा गार्ड्स समेत कुछ अन्य श्रेणी की नौकरी भी मिलेगी।
अक्षम लोगों के लिए मेले में विशेष व्यवस्था की गई है। रोजगार विभाग, बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए परामर्श सत्र का आयोजन करेगा।