पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा तथा क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन राधिका गंभीर सोमवार को एक-दूसरे के हो गए। बता दें कि राधिका सलमान खान की बहन अर्पिता की जेठानी बन गई हैं।
हाईप्रोफाइल शादी में खान परिवार समेत अन्य नामी हस्तियों ने शिरकत की। खान परिवार से अभिनेता सोहेल खान समेत कई कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी आश्रय-राधिका की शादी में शरीक हुए।
आश्रय-राधिका की शादी में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान ने भी शिरकत की। रविवार शाम को संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड के नामी सिंगरों ने लोगों को मनोरंजन किया। इस दौरान पंडित परिवार समेत खान परिवार से शादी में शिरकत करने पहुंचे सदस्यों ने खूब जश्न किया।
हाइप्रोफाइल शादी में हिमाचल के पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के करीबी रिश्तेदारों ने भी बारात में हाजिरी भरी। शादी में सभी प्रकार रस्में पंडित ने पूरी करवाई। करीब साढ़े छह बजे आश्रय की सेहराबंदी हुई। आश्रय की बारात हयात होटल से करीब साढ़े सात बजे निकली। घोड़ी में सवार होकर आश्रय बारात लेकर वधू पक्ष की ओर से बुक करवाए गए होटल प्रायडेंट पहुंचे।
जहां वधू पक्ष की ओर से बारात का स्वागत किया गया। देर शाम आश्रय-राधिका ने मंडप में सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए। पंडित परिवार की ओर से हिमाचल में पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद मंडी में रिसेप्शन का आयोजन करने की योजना है। हालांकि अभी तक इसकी तिथि तय नहीं हो पाई है।