अरावली क्षेत्र में अवैध तरीके लकडिय़ां काटने से मना करने पर कुछ लोगों ने अरावली क्षेत्र को बचाने के लिए काम करने वाली सेव अरावली संस्था के सदस्य पर जानलेवा हमला कर दिया।
उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। संस्था के सदस्यों ने पुलिस और वन विभाग से शिकायत की है।
घटना अरावली के पाली क्षेत्र की है। संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र भड़ाना के मुताबिक पाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग लकडिय़ां काट रहे थे।
संस्था के सदस्य रामकुमार वहां से गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर लकडिय़ा काट रहे लोगों पर पड़ गई।
राज कुमार ने उन्हें रोका तो वे लोग अपशब्द कहते हुए वहां से चले गए।
आरोप है कि थोड़ी देर बाद कई लोग वहां आए और राजकुमार पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया और फरार हो गए।
हमले में राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्होंने घटना की सूचना संस्था के सदस्यों को दी जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बारे में सदस्यों ने शिकायत दी है।