बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के मुंबई के यारी रोड स्थित अपार्टमेंट और ऑफिस दोनों जगहों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। साजिद बॉलीवुड के धनी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने जुड़वा, वक्त हमारा है, जीत, हर दिल जो प्यार करेगा, मुझसे शादी करोगी, हे बेबी, कमबख्त इश्क, अंजाना-अंजानी, हॉउसफुल, हॉउसफुल 2, तेरी मेरी कहानी, हाइवे, किक, 2 स्टेट्स, हीरोपंती और फैंटम जैसी हिट फिल्मों का निर्माण किया है।
पिछले महीने आई तमाशा भी उनकी महत्वाकांक्षी फिल्मों में एक थी। लेकिन दो सप्ताह में 61 करोड़ कमाने के बावजूद यह फिल्म साजिद की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। सूत्रों के मुताबिक तमाशा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हताश होकर उन्होंने इम्तियाज अली के साथ आगे से काम न करने का भी मन बना लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला अब पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस के लायक मनोरंजक फिल्में ही बनाना चाहते हैं। वह ढेर सारा पैसा कमाने के मूड में हैं।
अगले साल उनकी बागी (निर्देशकः साबिर खान। सितारेः टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर), हाउसफुल-3 (निर्देशकः सादिज फरहाद। सितारेः अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख) और ढिशुम (निर्देशकः रोहित धवन। सितारेः जॉन अब्राहम, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस) जैसी मसाला फिल्में आएंगी। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस के हिसाब से रोमांस और कॉमेडी से भरपूर रहेंगी। जबकि विशाल भारद्वाज के साथ साजिद रंगून बना रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत हैं।
लेकिन ऐसे में उनके घर और ऑफिस दोनों ही जगह पर इनकम टैक्स विभाग ने अचानक छापा मारकर सबको चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने साजिद के घर और ऑफिस पर टैक्स चोरी की आशंका पर छापा मारा है।
18 फरवरी, 1986 को जन्मे साजिद नाडियाडवाला फिल्मी घराने से हैं। वह 1960, 1970, और 1980 के दशकों के सफल फिल्म निर्माता रह चुके एजी नाडियाडवाला और एके नाडियाडवाला के परिवार से हैं। चचेरे भाई फिरोज ए नाडियाडवाला भी एक सफल फिल्म निर्माता हैं। इसके बावजूद साजिद की ज्यादा चर्चा उनका अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ प्रेम चर्चा में रहा।
जिन दिनों दिव्या भारती बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन हुआ करती थीं, साजिद अपने कॅरियर की शुरुआत कर रहे थे। बावजूद इसके दोनों में प्यार परवान चढ़ा। यही नहीं, दोनों ने 20 मई, 1992 को शादी भी कर ली। लेकिन इसके कुछ महीनों बाद ही दिव्या भारती की संदिग्ध लाश उनके अपार्टमेंट से पाई गई। आशंका जताई गई कि उन्होंने छत से कूद कर अपनी जान दी है, लेकिन बाद में हत्या भी बताया गया।
इससे साजिद काफी तनाव में चले गए। लेकिन बाद में उन्होंने पत्रकार वर्धा खान से शादी कर ली और आज उनके दो बेटे हैं। इस वाकये के अलावा साजिद अक्षय कुमार और सलमान खान से दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय और उनकी दोस्ती तब की है, जब दोनों एक साथ डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ते थे। सलमान के साथ भी उनकी दोस्ती काफी मशहूर है। कहा ये जाता है कि सलमान के कहने पर साजिद कई फिल्मों में पैसे लगाने तक को तैयार हो जाते हैं।