गांधी नगर इलाके में पत्नी से संबंध होने के शक में युवक की हत्या की गई थी। इस बात का खुलासा पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी रिक्शा चालक ने किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा और खून से सना हुआ कपड़ा बरामद कर लिया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त भैरो सिंह गुर्जर ने बताया कि गत 21 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गांधी नगर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मरने वाले की शिनाख्त चंद्रपुरी गांधी नगर निवासी नासिर के रूप में हुई। नासिर के भाई जाकिर ने पुलिस को बताया कि कैलाश नगर में रहने वाला रिक्शा चालक सुल्तान उसके भाई को सुबह में घर से बुलाकर ले गया था।
वहीं दूसरी ओर वेलकम इलाके के नाले में मंगलवार दोपहर एक बैग में महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
उसकी उम्र करीब 25 साल है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके कपड़े फटे हुए हैं। गौरतलब है कि इसी नाले में 25 नवंबर को एक बक्से में युवती का शव मिला था। वेलकम थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सुल्तान की तलाश शुरू की। गहन तलाशी के बाद आखिरकार� 30 नवंबर को पुलिस ने आरोपी को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।