Delhi two MLAs threatens their lives / दिल्ली के इन दो विधायकों को है अपनी जान का खतरा

Ramandeep Kaur
0
आप विधायक पंकज पुष्कर ने जहां अपने कार्यकर्ताओं से ही खतरे की आशंका जताई तो नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता और आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।

विजेन्द्र गुप्ता ने किसी विधायक या कार्यकर्ता का नाम लिए बिना 24 नवंबर को विस की घटना और 28 नवंबर को काका नगर में उनकी कार रोकने की घटना का जिक्र किया है।

विजेन्द्र गुप्ता ने रामनिवास गोयल को लिखे गए पत्र में कहा है कि 24 नवंबर को उपमुख्यमंत्री के इशारे पर आम आदमी पार्टी के करीब 20 विधायकों ने मुझ पर और साथी विधायक ओपी शर्मा और जगदीश प्रधान पर हमला बोला, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके धमकियां दीं।

फिर 28 नवंबर को पंडारा पार्क से विधानसभा के रास्ते में काका नगर के पास पौने ग्यारह बजे 4-5 लोगों ने नमस्कार करते हुए गाड़ी रुकवाई और गाड़ी से उतारने का प्रयास किया।

पीएसओ नहीं था, गाड़ी रुकी तो गाली गलौच की। वहीं, पंकज पुष्कर ने विस अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में लक्ष्मी नगर से विधायक नितिन त्यागी से जान का खतरा बताया है।

पंकज पुष्कर ने कहा है कि त्यागी ने 27 नवंबर को सदन के अंदर और फिर कई बार बाहर भी धमकी दी है। कभी गद्दार, कभी जयचंद कहकर देख लेने की धमकी देते हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)