Accident in mohali, man killed /तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला

Ramandeep Kaur
0
मोहाली शहर में वीरवार शाम फेज-11 स्थित बावा व्हाइट हाउस के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुनी चंद पुत्र सोहन सिंह निवासी करसोग मंडी के रूप में हुई है।

वह फेज-11 में किराये पर रहता था। वहीं, एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, दुनी चंद पैदल जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर पार्टी पहुंच गई। पीसीआर पार्टी ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)