नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार में से दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
सेक्टर-46 में रहने वाली नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा को चार किशोरों ने ऑटो में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था।
वारदात के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दो आरोपी पीड़िता के जानकार थे।

इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पीड़िता को ऑटो में बैठाया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
जहां से उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। एसीपी क्राइम के मुताबिक ऑटो चालक समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसीपी क्राइम राजेश कुमार के मुताबिक दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नाबालिग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।