शहर के 14 वर्षीय स्पेशल गोल्फर रणवीर सिंह सैनी ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में इतिहास रच दिया है। उसने वर्ल्ड स्पेशल ओलंपिक 2015 में गोल्ड मेडल जीता है। उसने कारनामा शुक्रवार को अपने यूनिफाइड पार्टनर (एकीकृत साथी) मोनिका जाजू के साथ किया।
वह शहर के स्कोटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। वह बचपन से से ही ऑटिस्टिक है। लास एंजिल्स में रणवीर सिंह सैनी ने अपनी जिस एकीकृत साथी मोनिका जाजू के साथ गोल्ड मेडल जीता वह उसकी बूआ लगती है।
इन दोनों ने 21 देशों के साथ प्रतियोगिता कर यह मुकाम हासिल किया। यह प्रतियोगिता ग्रिफाटे पार्क में हुआ। प्रतियोगिता के तीनों दिन यह दोनों लगातार शीर्ष पर रहे। फाइनल राउंड में उसने चार के मुकाबले नौ स्ट्रोक के अंतर से जीता।
गोल्फ के वर्ल्ड ओलंपिक प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार शिरकत की है। अपने पहले ही चांस में रणवीर से देश के लिए स्वर्ण पदक झटक लिया।
रणवीर देश का सबसे युवा स्पेशल ओलंपिक गोल्फर है। इस खिलाड़ी को अनित्या चंद और मुकेश की देखरेख में गोल्फ का प्रशिक्षण ले रहा है।