Heart transplant create green corridors, four got new life. / 20 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर से मिली 4 को नई जिंदगी

Swati
0
दिल्ली में शनिवार को हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। करोल बाग के बीएल कपूर हॉस्पिटल से साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

जिसके चलते 20 किलोमीटर का सफर एंबुलेंस ने 16 मिनट में पूरा किया। ब्रेन डेड बाडी से लिवर, किडनी व हॉर्ट ट्रांसप्लांट के जरिये चार लोगों को नई जिंदगी मिल गई।

जबकि कॉर्निया से दो मरीजों की जीवन में रोशनी की नई किरण मिलेगी। खास बात यह है मैक्स हॉस्पिटल का यह पहला हार्ट ट्रांसप्लांट है।

करोल बाग स्थित बीएल कपूर हॉस्पिटल ने 31 जुलाई की रात तीन बजे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को फोन करके ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध करवाने की मांग की, ताकि साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में हॉर्ट ट्रांसप्लांट किया जा सके। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल इसकी व्यवस्था की।

बीएल कपूर हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिडेंट डॉ. संजय मेहता के मुताबिक, 30 जुलाई को राम बाबू� (57) सिर की चोट के चलते दाखिल हुए थे।

उनके सिर में गहरी चोट थी और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया।

डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन मरीज ब्रेन डेड हो गया। डॉक्टरों के ब्रेन डेड घोषित करने के बाद परिवार को अंगदान के लिए राजी किया गया। इसके बाद लिवर, किडनी यहीं पर भर्ती जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट कर दिया गया।

जबकि कॉर्निया सुरक्षित रखा है। वहीं, हॉर्ट के लिए मैक्स हॉस्पिटल से बात हुई। मैक्स हॉस्पिटल प्रबंधन के मुताबिक, हार्ट पुरुष (42) मरीज को ट्रांसप्लांट किया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)