Firing at pak border, infiltration attempt foiled by BSF / पाक बॉर्डर पर फायरिंग, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Swati
0
अमृतसर के अजनाला के पास सीमांत गांव गोहगा में शनिवार रात बीएसएफ के जवानों ने पाक सीमा से घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। भिंडीसैयदा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शनिवार रात जवानों को सीमा के पास कुछ हरकत लगी, पहले चेतावनी दी गई लेकिन घुसपैठिया बाज नहीं आया। इस पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। घुसपैठिया भारत वाले क्षेत्र में एके-47 के 11 कारतूस छोड़कर फरार हो गया।

यह जानकारी 67 बटालियन के इंस्पेक्टर पीएस परमार ने दी। परमार ने बताया कि दीनानगर हमले के बाद पाक के साथ लगती सभी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

वहीं सूत्रों के अनुसार अगर घुसपैठिया सरहद को क्रास कर जाता तो शायद गुरु नगरी में बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। इस घटना से आईबी विभाग भी अलर्ट हो गया। उसने पंजाब खासकर अमृतसर में अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।

अनिल तालीवाल, आईजी, बीएसएफ� ने बताया कि दीनानगर हमलों के मद्देनजर बॉर्डर पर रक्षा मंत्रालय के आदेशों के अनुसार बीएसएफ की सतर्कता बढ़ा दी गई है। रात को जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पाक की तरफ से कोई घुसपैठ न हो।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)