रि नगर में शुक्रवार रात 30 वर्षीय युवती ने तीन युवकों पर कार से अगवा कर कुकर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। वह लगातार अपना बयान बदल रही है।
हरि नगर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हरि नगर निवासी एक एनजीओ में काम करने वाली युवती ने शुक्रवार रात 100 नंबर पर फोन कर बताया कि तीन युवकों ने उसे कार से अगवा किया और उसके साथ कुकर्म की कोशिश की।
विरोध पर युवकों ने हाथापाई की और मोबाइल व नगदी लूटकर बिंदापुर इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पीसीआर तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को बिंदापुर थाने ले गई।
जहां पीड़िता ने बताया कि वह कार्यालय से घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक कार आकर रुकी और तीन युवकों ने चाकू दिखाकर उसे अगवा कर लिया।
पूछताछ के दौरान पीड़िता ने घटना डाबड़ी में होने की बात बताई। पुलिस उसे लेकर डाबड़ी थाने पहुंची तो उसने सागरपुर से अगवा किए जाने की बात कही।
सागरपुर थाने में उसने मायापुरी से अगवा किए जाने की बात बताई। मायापुरी थाने में पुलिसकर्मियों ने बताया कि वहां सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगे हैं और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने फिर अपना बयान बदला और बताया कि उसे हरिनगर से अगवा किया गया था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस एनजीओ में युवती काम करती है, उसका किसी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। एनजीओ और पीड़िता ने प्रॉपर्टी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा है।
युवती प्रॉपर्टी मालिक के बेटे और दोस्तों पर आरोप लगा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी शिकायत दर्ज करने के बदले सीमा विवाद उलझी रही। वह उसे एक थाने से दूसरे थाने ले गई।
वहीं, पुलिस का कहना है कि युवती लगातार अपना बयान बदल रही थी। उसकी शिकायत पर हरि नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल युवती का अदालत में बयान दर्ज करवाया जा रहा है।