When she return from police station saw husband was hanging /पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, घर आई तो देखा लटक रहा था पति

Swati
0
‘साहब मेरा पति झगड़ा कर फांसी लगाने की धमकी दे रहा है...।’ जी हां बृहस्पतिवार एक महिला नंद नगरी थाने में पुलिस से मदद मांगने पहुंची तो थाने में मौजूद एएसआई ने उसे दुत्कार कर भगा दिया।

महिला को जब मदद नहीं मिली तो वह अपने घर पहुंची। वहां पहुंचने पर पीड़िता लक्ष्मी ने देखा कि उसका पति विनोद (30) फांसी के फंदे पर लटका था।

घटना की जानकारी जैसे ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली उन्होंने नंद नगरी थाने में तैनात एएसआई नरेंद्र को निलंबित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, विनोद परिवार के साथ ए-2, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता सुरेश, मां शीला देवी तीन भाई के अलावा, पत्नी लक्ष्मी और दो साल का बेटा है।

विनोद घर के पास ही अंडे की रेहड़ी लगाता था। बृहस्पतिवार शाम को उसका रेहड़ी पर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह शराब पीकर घर पहुंचा।

घर पहुंचकर उसने नशे में हंगामा शुरू कर दिया। बर्तन फेंकने के अलावा वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। लक्ष्मी विनोद की बात से बुरी तरह डर गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)