Saw illegal relation of mother, son commit suicide / मां को 'रंगरलियां मनाते देख न पाया, चुन ली मौत

Swati
0
सुखजीत के दादा ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहू, जोकि विधवा थी, के पास गांव के गिरधारी लाल के साथ नाजायज संबंध बन गए थे। 20 जुलाई को बहु राज कौर सुबह ही घर से अपने प्रेमी गिरधारी लाल के पास चली गई।

इसके बारे में जब पोते सुखजीत सिंह को पता चला तो वह दोस्त के साथ मां को लेने के लिए गिरधारी लाल के घर चला गया। वहां गिरधारी ने उसे पीटा। इससे सुखजीत इतना दुखी हुआ, उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई।

मुनशा सिंह के अनुसार उसके पोते सुखजीत सिंह ने मरने से पहले बताया कि उसने आत्महत्या अपनी मां के नाजायज संबंधों और उसके प्रेमी की तरफ से उसे ज़लील करने कारण की है। पुलिस की तरफ से राज कौर और उसके प्रेमी गिरधारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)