Sant gurmeet movie the massanger not release at punjab / पंजाब में नहीं चलेगी MSG, हाईकोर्ट में मांग खारिज

Swati
0
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से पंजाब में फिल्म द मैसेंजर पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। 

इस फिल्म के प्रति सिख समुदाय के विरोध के बाद पंजाब में प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी गई थी। सिख संस्थाओं ने हरियाणा और चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन पर पाबंदी लगाने की मांग को लेक र याचिका दायर की थी। 

यह याचिकाएं खारिज हो गई थीं, लेकिन इसी बीच प्रोडक्शन हाउस ने अर्जी दाखिल कर कहा था कि पंजाब में पाबंदी के कारण प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हो रहा है। फिल्म को विदेशों तक से प्रोत्साहन मिला है और अच्छा रेवेन्यू इकट्ठा हुआ है, ऐसे में पंजाब में प्रदर्शन पर पाबंदी के कारण वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दलील के साथ पंजाब में फिल्म के प्रदर्शन पर पाबंदी हटाने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने यह अर्जी खारिज कर दी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)